नेपाल के क्रिकेट दूत बने धोनी
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को काठमांडू में 16 जून को एक समारोह में नेपाल क्रिकेट का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया। नेपाल के पर्यटन और नागर विमानन मंत्री पोस्ता बहादुर बोगाती ने यह घोषणा की। देश के पर्यटन बोर्ड के प्रमुख सुभाष निरूला ने कहा कि धोनी की नियुक्ति से नेपाली पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। नेपाल में भारत के राजदूत जयंत प्रसाद भी इस मौके पर मौजूद थे।
धोनी दो दिवसीय यात्रा पर अपनी पत्नी साक्षी के साथ काठमांडू आए हैं। उन्होंने नेपाल क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, पत्रकारों और अपने प्रशंसकों से बात भी की। इससे पहले धोनी कीर्तिपुर क्रिकेट स्टेडियम भी गए। भारतीय कप्तान ने कहा कि क्रिकेट नेपाल में उभरता हुआ खेल है और मैं भविष्य में नेपाल के युवाओं को एक लोकप्रिय टीम के रूप में प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूँ।
No comments:
Post a Comment